Amazon pay later क्या है, लाभ और हानि, इस्तेमाल, अकाउंट ओपन

Amazon pay later क्या है, amazon pay later का लाभ और हानि, इसका इस्तेमाल कहा कर सकते है, amazon pay later account कैसे बनाए, इसका क्या फीस है, आदि।

Amazon को तो आज के समय में भारत के अधिकतर लोग ऑनलाइन अपने समान को मगवाने के लिए इस्तेमाल करते है। लोगो को अन्य किसी भी ईकॉमर्स प्लेटफार्म से ज्यादा विश्वास अमेजन पर होता है, लेकिन बहुत कम लोग ही amazonpay later के बारे में जानते है।

तो चलिए अब हम आपको amazon pay later के बारे में बताते है।

Amazon pay later क्या है? 

Amazon pay later Amazon द्वारा दिए जाना वाला एक सर्विस है, जिसमे की यूजर अपने क्रेडिट लिमिट के हिसाब से किसी समान को तुरंत बिना अकाउंट से पेमेंट किए हुए pay later से पेमेंट करके समान को खरीद सकता है।

जो सामना को पैसा होगा उसका पूरा पैसा या तो अगले महीने के 5 तारीख को देना होगा या फिर emi के रूप में अगले 3,6,9,12 महीने में देना होगा।

Amazon pay later को बहुत से लोग लोन बोलते है जो लोन अमेजन फिनिशियल इंस्टीट्यूट के साथ मिलकर यूजर को देता है।

amazon pay later का लाभ 

चलिए अब हम आपको इसका कुछ फायदा एक एक करके बताते है। 

तुरंत पैसा देना की जरूरत नही 

अगर आपके पास अमेजन का पे लेटर है तो आपको अधिकतर प्रकार के समान को खरीदने के लिए तुरंत पैसा देने की जरूरत नहीं होगी। 

इमरजेंसी में अगर आपके पास पैसा नहीं है और आपको मोबाइल रिचार्ज करना है, gas pipe, gas cylinder, electricity bill, आदि का भुक्तान करना है तो आप अमेजन पे लेटर से आसानी से कर सकते है।

क्या अमेजन पे लेटर safe हैं?

अमेजन पूरे दुनिया की बहुत बड़ी ईकॉमर्स कंपनी है, इसी कारण बहुत से लोगो का दावा है कि अमेजन पे लेटर भी पूरी तरह से safe हैं।

लेकिन आपको जान लेना चाहिए कि जो यह लोन होता है वह अमेजन अपने पास से नही देता है बल्कि कुछ बैंक और वित्तीय संस्थानों (financial institutions) के सहयोग से देती है।

आपको यह भी जान लेना चाहिए कि आपके आधार और pan card का डिटेल्स इन अमेजन के सहयोगी बैंक और वित्तीय संस्थानों के पास आपके क्रेडिट स्कोर को चेक करने के लिए जाता है।

EMI के रूप में भी समान को खरीद सकते है।

बहुत बार कुछ महंगे सामने को खरीदना तो होता है लेकिन हम उसे नही खरीद पाते है। लेकिन अमेजन पे लेटर से हम उस महंगे सामना को खरीद सकते है और उसके पैसे हम emi के रूप में धीरे धीरे उन्हें दे सकते है।

इस्तेमाल करना बहुत ही आसान है

अमेजन पे लेटर को किसी भी प्रोडक्ट के खरीदते समय या बिल पेमेंट करते समय इस्तेमाल करना बहुत ही आसन होता है। बस हमे अन्य पेमेंट मैथड को छोड़ करके pay later को चुनना होता है।

Amazon pay later का हानि

चलिए अब हम आपको अमेजन पे लेटर से होने वाले नुकसान के बारे में आपको बताते है। 

कर्ज लेने का लत 

Amazon पे लेटर के ज्यादा इस्तेमाल से आपको कर्ज का लत भी लग सकता है। ऐसा लिए क्योंकि यह पे लेटर भी एक कर्ज ही है। कर्ज का लत लग जाने पर आपको आने वाले समय में बहुत ज्यादा आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

ज्यादा ब्याज दर 

Amazon पे लेटर के emi ऑप्शन के इस्तेमाल पर आपको 24% तक का ब्याज दर देना हो सकता है। यह ब्याज दर अन्य किसी भी लोन जो आपको बैंक से मिलेगा उससे ज्यादा है। वही आप सिर्फ पे लेटर का इस्तेमाल सिर्फ और सिर्फ 1 महीने के लिए करते है और अगले महीने के 5 तारीख तक रिपेमेंट नही कर पाते है तो आपको पेनाल्टी भी देना होगा।

इसका इस्तेमाल कहा कर सकते है

अमेजन पे लेटर का इस्तेमाल कहा और कैसे कर सकते है, ऐसा सवाल बहुत से यूजर के दिमाग में आता रहता है तो चलिए हम आपको बता देते है।

सबसे पहले आप जान लीजिए कि अमेजन पे लेटर से आप आपने बैंक अकाउंट में पैसा ट्रांसफर नहीं कर सकते है और ना ही किसी दूसरे को भेज सकते है।

अमेजन पे लेटर का इस्तेमाल amazon पर मौजूद समान को खरीदने के लिए कर सकते है, अमेजन के जरिए मोबाइल रिचार्ज, बिल पेमेंट, gas cylinder, electricity bill भरने के लिए, ott सब्सक्रिप्शन लेने के लिए कर सकते है।

amazon pay later account कैसे बनाए

how to create amazon pay later account hindi
how to create amazon pay later account hindi

अमेजन पे लेटर का अकाउंट बनाने के लिए आपके पास एक अमेजन अकाउंट होना चाहिए। एक ऐसा अमेजन अकाउंट जिसका इस्तेमाल करके आप लंबे समय से अमेजन पर ऑर्डर कर रहे है। 

यदि आपके पास ऐसा अकाउंट है तो आपको हमारे द्वारा बताए गए स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले अपने स्मार्ट फोन में प्ले स्टोर / ऐप स्टोर से अमेजन का ऐप डाउनलोड कर ले।
  • अपने अमेजन अकाउंट से ऐप में लॉगिन हो जाए।
  • अब आपने अमेजन के home menu में अमेजन pay का एक सेक्शन दिख रहा होगा उसको ओपन करें।
  • अब आपको ऊपर Amazon Pay Later का एक ऑप्शन दिख रहा होगा उसके नीचे Get started लिखा होगा।
  • इस Amazon Pay Later पर क्लिक कर दीजिए, अब आपके सामने एक नया पेज खुल जाएगा जिस पर आपको Sign-up in 60 seconds का एक ऑप्शन मिलेगा।
  • इस Sign-up in 60 seconds ऑप्शन पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपको अपना PAN number और जन्म तिथि दर्ज करना होगा। इसको भी आप ध्यान से कर दे और उसके बाद Agree & Continue पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपको अपना आधार नंबर ध्यान से दर्ज करना होगा। आधार से लिंक मोबाइल नंबर पर आपको OTP प्राप्त होगा उसको भी दर्ज कर दीजिए और Agree & Continue पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपको अंत का पेज दिख रहा होगा जहा पर आप अपना अमेजन पे लेटर का लिमिट दिख सकते है।
  • अब आपको Agree & Continue पर क्लिक कर देना है। 
  • अब आपने सामने set up auto repayment आ जाएगा। चाहे तो आप इसको सेट कर सकते है और स्किप भी कर सकते है।

तो बस कुछ इस तरह से आप अमेजन पे लेटर पर अपना अकाउंट बना सकते है और उसके बाद आप उसका इस्तेमाल करके अनेक प्रकार का समान खरीद सकते है।

अमेजन पे लेटर का क्या फीस है?

वैसे तो अमेजन पे लेटर कोई भी फीस नहीं लेता है लेकिन अगर आप रिपेमेंट करने में देरी करते है तो फिर आपको लेट फीस देना होगा।

चलिए अब हम आपको लेट फीस के बारे में भी बता देते है, जो कुछ इस प्रकार से है:

Monthly due amount (INR) Late payment fee (INR)

  • <= Rs 200: 0
  • >200 <= Rs 1,000: 125
  • >1,000 but <=5,000: 250
  • >5,000 but <=20,000: 425
  • >Rs 20,000: 600

Amazon pay later customer care support

मेरे खुद के इस्तेमाल के बाद के अनुभव से हम यह कह सकते है कि अमेजन पे लेटर में जल्दी कोई समस्या नहीं आती है लेकिन समस्या आने के बाद आपको काफी परेशानी का सामना करना होगा। 

लेकिन आप Amazon pay later customer care से हेल्प जरूर ले सकते है, तो वह डिटेल्स कुछ ऐसे है: 

Capital Float customer service – Call at 080-68075001

IDFC FIRST Bank customer service – Call at 1800 419 4332

Axio WhatsApp: +91 78240 48135

Amazon customer care number india: +91-1800-3000-9009

अमेजन पे लेटर की लिमिट को कैसे बढ़ाएं

एक बार जो अमेजन पे लेटर को इस्तेमाल कर लेता है तो उसको यह काफी पसंद आ जाता है। इसके बाद वह सोचने लगता है कि वह किस तरह से अपने अमेजन पे लेट की लिमिट को बढ़ा सकता है। तो चलिए अब हम आपको बताते है।

पहले आप यह जान लीजिए कि अमेजन पे लेटर में किसी को भी अधिक से अधिक ₹60 हजार तक का लिमिट मिल सकता है।

लिमिट बढ़ाने के लिए आपको पे लेटर का ज्यादा से ज्यादा इस्तेमाल करना होगा और रिपेमेंट भी समय पर करना होगा।

अगर कोई दूसरा लोन है तो उसका emi भी समय पर भरे। दूसरे लोन का इंपैक्ट भी आपको इस पे लेटर में देखने को मिलेगा।

FAQs

Amazon pay later की age limit कितनी है?

अमेजन पे लेटर की age limit 23 year हैं। अगर आप आधार और pan card से 23 वर्ष या इससे ज्यादा हो गए है तो फिर आप अमेजन पे लेटर का इस्तेमाल कर सकते है।

अमेजन पे लेटर का ब्याज दर? 

अमेजन पे लेटर emi का ब्याज दर 24% तक है। जो की किसी भी बैंक के लोन या क्रेडिट कार्ड से लोन से बहुत ज्यादा है।

क्या अमेजन पे लेटर का इस्तेमाल करना चाहिए?

अमेजन पे लेटर का इस्तेमाल आपके जरूर पर निर्भर करता है। अगर आपके पास जॉब है और महीने के शुरू में रिपेमेंट कर सकते है तो इसका इस्तेमाल करें।

क्या होगा अगर मैं अमेजन पे लेटर का पैसा वापस ना करू तो?

अगर amazon pay later का पैसा वापस नहीं करते है तो आपको बहुत सारे कॉल आने शुरू होंगे। अगर तब भी पेमेंट नही करते है तो अमेजन और इसके पार्टनर बैंक idfc first bank आपके खिलाफ कानूनी कारवाई कर सके है। इसके बाद आपको पैसा भी देना होगा और जेल भी जाना पड़ सकता है।

अंत के कुछ जरूरी शब्द

हर एक चीज इंसान को तब तक फायदा देता है जब तक उसका इस्तेमाल एक तय सीमा तक और सोच समझ करके किया जाए। ठीक उसी तरह से amazon pay later का इस्तेमाल भी है। आज के इस पोस्ट में हमने आपको amazon pay later review में इससे जुड़ी बहुत सी अलग अलग जानकारी दी है।

अगर आपने इसका इस्तेमाल किया है तो आप अपने विचार को भी कॉमेंट करके दूसरे के साथ साझा कर सकते है। किसी का कोई सवाल है तो वह भी कॉमेंट में पूछ सकता है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top