Flipkart pay later क्या है? फ्लिपकार्ट पे लेटर के बारे में पूरी जानकारी

Flipkart जो एक बहुत बड़ी ईकॉमर्स वेबसाइट है लेकिन अब इन्होंने flipkart pay later का भी विकल्प लॉन्च कर दिया है। क्या आपको flipkart pay later के बारे में जानकारी हैं?

अगर आपको flipkart pay later की जानकारी नहीं है या कम है तो आज के इस पोस्ट में हम आपको flipkart pay later क्या है, flipkart pay later का इस्तेमाल, flipkart pay later का हानि, और बहुत कुछ।

तो चलिए आज के इस पोस्ट को हम बिना किसी देरी के शुरू करते है।

यह भी जान लीजिए: Amazon pay later क्या है

flipkart pay later क्या है?

flipkart pay later एक पेमेंट मैथड है जिसका इस्तेमाल करके फ्लिपकार्ट के यूजर किसी भी सामना को Flipkart, Myntra और Shopsy से बिना तुरंत पैसा दिए खरीद सकते है। इस पैसे को यूजर जिस महीने में इस्तेमाल किया हुआ है उसके अगले महीने देना होगा।

दूसरे शब्दों में कहा जाए तो flipkart pay later एक तरह का लोन ऑप्शन फ्लिपकार्ट की ओर से है और इसका इस्तेमाल करके फ्लिपकार्ट से किसी भी प्रोडक्ट को बिना तुरंत पैसा खरीदा जा सकता है।

फ्लिपकार्ट pay later में दो अलग अलग विकल्प मौजूद है, पहला pay later जो की इस्तेमाल किए हुए महीने के अगले महीने के 5 तारीख तक देना होता है। वही दूसरा EMI का ऑप्शन होता है जिसको इस्तेमाल करने पर 3, 6, 9, 12 महीने में धीरे धीरे देना होता है।

flipkart pay later का कहा इस्तेमाल कर सकते है?

पहले के समय में फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल phonepe के साथ किया जा सकता था। अब के समय में फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल flipkart, Myntra और Shopsy के साथ किया का सकता है।

फ्लिपकार्ट के अलावा अन्य दो प्लेटफार्म Myntra और Shopsy पर इसका इस्तेमाल करने के लिए आपका अकाउंट एक हो मोबाइल नंबर से होना चाहिए।

फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल कई तरह के प्रॉडक्ट को खरीदने के अलावा बिल को पे करना, मोबाइल रिचार्ज, dth recharge, आदि के लिए किया जा सकता है।

Flipkart pay later का अकाउंट कैसे बनाएं?

चलिए अब आपको हर वह स्टेप बताते हैं जिसका इस्तेमाल करके आप अपने फ्लिपकार्ट में फ्लिपकार्ट पे लेटर का विकल्प चालू कर सकते है।

  • सबसे पहले आपको फ्लिपकार्ट के ऐप या वेबसाइट को अपने डिवाइस में खोल लेना है।
  • अब आपको दाई तरफ मौजूद My account ऑप्शन को खोल लेना है।
  • अब आपको ऊपर ही flipkart pay later का ऑप्शन मिल जाएगा। इसके साथ ही आपको Activate Now का विकल्प मिलेगा आप उस पर क्लिक कर दीजिए।
  • अब आपके सामने फिर से एक नया पेज खुल जाएगा, इस पर भी Activate Now का एक ऑप्शन होगा। उसपर क्लिक करके आगे बढ़ जाए।
  • अब KYC के लिए आपको इस नए पेज पर अपने आधार कार्ड का नंबर और पैन कार्ड का नंबर दर्ज करना होगा। दोनो सही से भरने के बाद आपको Continue बटन पर क्लिक करना होगा।
  • जो भी मोबाइल नंबर आपके आधार से लिंक होगा इस पर आपको OTP आएगा वेरिफाई करने के लिए आपको दर्ज करना होगा।
  • इसके बाद आपको आगे बढ़ने के लिए verify and continue पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपना बैंक अकाउंट को वेरिफाई करना होगा। आप UPI को से भी बैंक को वेरिफाई कर सकते है।
  • इसके बाद अब आपको आपका क्रेडिट लिमिट देखने को मिल जाएगा और इसका इस्तेमाल अपने हिसाब से कर सकते है।

Flipkart pay later eligibility क्या है?

क्या आपको पता है कि आप flipkart pay later eligibility क्या है और आप इसके पात्र है या नही। तो चलिए हम आपको बताते है।

  • आपको एक भारत का निवासी होना चाहिए।
  • आपके पास आधार और पैन कार्ड होना चाहिए।
  • आधार से लिंक मोबाइल नंबर होना चाहिए।
  • आपके पास एक बैंक अकाउंट होना चाहिए या UPI ID।
  • आप फ्लिपकार्ट के फ्लिपकार्ट प्लस मेंबर होने चाहिए।
  • लंबे समय से फ्लिपकार्ट का इस्तेमाल कर रहे हो।
  • आपका उम्र 18 साल या इससे ज्यादा होना चाहिए।
  • आपका क्रेडिट स्कोर अच्छा होना चाहिए या फिर कभी लोन नही लिए हो।

फ्लिपकार्ट पे लेटर काम नहीं कर रहा है? (Flipkart Pay Later Not Working)

flipkart pay later not working in hindi
flipkart pay later not working in hindi

बहुत से यूजर का कंप्लेन होता है की उनका पे लेटर फ्लिपकार्ट में काम नहीं कर रहा है। अगर कुछ इस तरह का समस्या आपके साथ भी आ रहा है तो चलिए हम आपको उसका कारण और हल करने के तरीका बताते है।

अकाउंट एक्टिव ना होना: फ्लिपकार्ट के पे लेटर का काम ना करने का कारण हो सकता है कि आपका अकाउंट पूरे तरह से एक्टिव ना हुआ है।

हमारे खुद के अनुभव के अनुसार फ्लिपकार्ट में पे लेटर का account तो 2 min में एक्टिव शो करने लगता है लेकिन बैंकिंग पार्टनर से अकाउंट एक्टिव होने में 12 से 24 घंटा लग जाता है।

रिपेमेंट ना हुआ हो: अगर आपने पिछले महीने फ्लिपकार्ट पे लेटर का इस्तेमाल किया हुआ है लेकिन अभी तक रिपेमेंट नहीं किए हुए है। महीने के 5 तारीख तक रिपेमेंट ना करने पर account suspended हो जाता है या इस्तेमाल करने पर रोक लग जाता है।

ऑर्डर कैंसल करना: अगर आपने फ्लिपकार्ट emi का इस्तेमाल करके किसी प्रोडक्ट को ऑर्डर किया हुआ था लेकिन किसी कारण उसको कैंसल कर दिए है तो आने वाले कुछ दिनों तक आप फ्लिपकार्ट के पे लेटर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

लिमिट खत्म हो जाना: इस पे लेटर का एक लिमिट होता है, जब उस लिमिट को इस्तेमाल कर लिया जाता है तो फिर आप अन्य ऑर्डर के लिए पे लेटर का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगे।

टेक्नोलॉजी में समस्या: हम आपको बता दें कि फ्लिपकार्ट में भी कभी कभी टेक्नोलॉजी की समस्या आती है, जिसके कारण flipkart pay later का इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

फ्लिपकार्ट पे लेटर इस्तेमाल करने का शुल्क (Flipkart pay later usage fee)

अगर आपको इस बात की चिंता हो रही है कि अगर आप फ्लिपकार्ट के पे लेटर का इस्तेमाल करते है तो आपको कितना एक्स्ट्रा पैसा देना होगा। तो हम आपकी जानकारी के लिए बता दे कि महीने के 1 तारीख से लेकर 30 तारीख के बीच किए गए इस्तेमाल का पैसा अगर आप अगले महीने के 5 तारीख तक दे देते है तो आपको कोई भी एक्स्ट्रा पैसा नहीं देना होगा।

हम आपको यह भी बता दे की फ्लिपकार्ट usage fee के नाम पर ₹17 तक लेता है।

अगर आप 5 तारीख तक फुल पेमेंट नहीं करते है तो फिर आपको एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा।

फ्लिपकार्ट पे लेटर का बकाया कैसे चुकाएं? (How to do repayment of flipkart pay later)

how to do repayment of flipkart pay later in hindi
how to do repayment of flipkart pay later in hindi

Flipkart pay later के क्रेडिट का इस्तेमाल करने के बाद इस अमाउंट का रिपेमेंट भी करना होता है तो अगर आपको इसके बारे में नहीं पता तो चलिए हम आपको बताते है।

  • सबसे पहले आपको फ्लिपकार्ट के ऐप या वेबसाइट को खोल लेना है।
  • उसके बाद आपको my account वाले सेक्शन में जाना है।
  • यहांपर आपको थोड़ा नीचे स्क्रॉल करने के बाद ही रिपेमेंट करने का ऑप्शन दिख जाएगा।
  • अगर आपको नहीं दिख रहा है तो आप फ्लिपकार्ट पे लेटर ऑप्शन पर क्लिक करें।
  • अब आप Pay now ऑप्शन पर क्लिक कर करिए।
  • अब आपके सामने पेमेंट करने के कई ऑप्शन दिख रहे होंगे लेकिन सिर्फ UPI और डेबिट/क्रेडिट कार्ड से ही पेमेंट हो सकता है।
  • किसी एक पेमेंट मैथड को सिलेक्ट करने के बाद पेमेंट को पूरा कर दीजिए।

तो कुछ इस प्रकार से कोई भी फ्लिपकार्ट पे लेटर का रिपेमेंट कर सकता है।

फ्लिपकार्ट पे लेटर और EMI का कैसे इस्तेमाल करें? (Use of flipkart pay later)

अपने फ्लिपकार्ट पे लेटर को एक्टिवेट तो कर लिया है लेकिन इसका इस्तेमाल आपको समझ में नहीं आ रहा है तो चलिए हम आपको इसका तरीका आपको बताते है।

  • सबसे पहले आपको फ्लिपकार्ट पर मौजूद किसी भी प्रोडक्ट को सिलेक्ट कर लेना है।
  • उस प्रोडक्ट के नीचे आपको “Buy now and pay ₹XX next month using pay later” का एक लाइन देखने को मिल जाएगा।
  • इसका मतलब है कि आप इस प्रोडक्ट को पे लेटर से मंगवा सकते है।
  • इसके बाद आपको उस प्रोडक्ट को cart में जोड़ लेना है और चेकआउट पेज तक जाना है।
  • चेकआउट पेज पर आपको सबसे ऊपर ही Flipkart pay later का ऑप्शन दिख जाएगा। उसको सेलेक्ट कर लीजिए।
  • अगर आपका प्रोडक्ट emi के लायक होगा तो उसके नीचे flipkart EMI का ऑप्शन आपको दिख जाएगा।
  • अब आप प्लेस आर्डर पर क्लिक कर दीजिए।
  • पहली बार इस्तेमाल करने पर आपके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर OTP दर्ज करना होगा।
  • अब आपने ऑर्डर सफलतापूर्वक ऑर्डर कर चुके है।

Flipkart pay later का रिपेमेंट ना करने पर क्या होगा?

अगर अपने फ्लिपकार्ट पे लेटर का रिपेमेंट नहीं किया तो फिर क्या हो सकता है तो चलिए हम आपको बताते है।

टाइम से रिपेमेंट ना करने पर आपको लेट फीस देना हो सकता है। प्लस जब तक आप रिपेमेंट नहीं करते है तब तक आपको हर एक दिन 10–20 कॉल फ्लिपकार्ट से आता रहेगा।

वही अगर आप बिल्कुल भी रिपेमेंट नही करते है तो फ्लिपकार्ट और उसके पार्टनर बैंक आपके ऊपर लीगल एक्शन ले सकते है और आपको जेल तक जाना हो सकता है।

अंत के जरूरी शब्द

जैसे की हमने आपको पोस्ट के शुरू में ही बताया था कि फ्लिपकार्ट का हानि भी होता है। तो फ्लिपकार्ट पे लेटर का सबसे बड़ा हानि होता है कि आप लोन/कर्जा के दल दल में फस सकते है। इसके कारण आपको बहुत ज्यादा आर्थिक परेशानी का सामना करना होगा।

इस पोस्ट में हमने आपको flipkart pay later के बारे में पूरी जानकारी देने को कोशिश किया है। आपको flipkart pay later में किसी भी प्रकार की समस्या हो तो आप कमेंट करके हमसे पूछ सकते है।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top