company ka ceo kaise bane? How to become CEO of a company in Hindi

आए दिन हमें किसी न किसी कंपनी के CEO के बारे में सुनने को मिलता ही रहता है। लेकिन क्या आपको पता है कि CEO कैसे बन सकते हैं (ceo kaise bane), CEO बनने के लिए कौन-कौन सी योग्यता की जरूरत होती है और इसके अलावा इससे जुड़ी अन्य जानकारी आपको पता है।

अगर आपको CEO के बारे में नहीं पता है कि CEO क्या होता है, CEO का काम क्या होता है, ceo kaise bane, CEO बनने के लिए आपको कौन-सी पढ़ाई करने की जरूरत है और ऐसे ही अन्य जानकारी तो आज के इस पोस्ट में हम आपको पूरी जानकारी CEO बनने के बारे में देने वाले हैं। 

यह भी जाने: Business strategy level क्या है?

सीईओ कौन होता है?

CEO सुनने के बाद बहुत से लोगों को लगता है कि CEO ही कंपनी का मालिक होता है लेकिन यह बिल्कुल भी सत्य नहीं है। सीईओ कंपनी का एक पद होता है, एक औदा होता है जिस औदे पर काम करना वाला व्यक्ति कंपनी का मालिक भी हो सकता है या कंपनी का एक स्टाफ भी हो सकता है। 

लेकिन CEO के पद पर पहुंचने के लिए उस इंसान के पास उतनी योग्यता होनी चाहिए जितनी उस कंपनी के CEO के पद पर होने के लिए चाहिए। उदाहरण के तौर पर गूगल कंपनी के सीईओ सुंदर पिचाई है और इसके साथ ही साथ व कंपनी के कुछ शेयर के मालिक भी हैं। अगर वह कुछ शेयर के मालिक ना होते और सिर्फ और सिर्फ CEO होते तो वह एक तरह के स्टाफ होते जो CEO के पद पर बैठे हुए हैं। लेकिन वह एक स्टाफ भी है और साथ ही साथ वह कंपनी के कुछ शेयर के मालिक भी हैं। 

CEO का Full Form

अगर आपको CEO का फुल फॉर्म नहीं पता है तो चलिए हम आपको बता देते हैं। CEO का full form in english में Chief executive officer होता है और वही हिंदी में CEO का फुल फॉर्म चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर होता है। 

यह भी जाने: Best business books in Hindi

CEO का काम क्या है?

अगर आपको यह जानना है कि CEO का काम क्या होता है तो चलिए हम आपको बता देते हैं। जैसे कि CEO का फुल फॉर्म चीफ एग्जीक्यूटिव ऑफिसर होता है।  जिसके नाम से ही पता चल जाता है कि यह एक तरह का स्टाफ होता है या ऑफिसर होता है जो कि कंपनी में हो रहा है एक्टिविटी का चीफ होता है और यह हर एक्टिविटी को कंट्रोल कर सकता है। 

अपने हिसाब से किसी भी काम को करने के लिए अप्रूवल दे सकता है या किसी भी चलते हुए काम को रोक सकता है।आसान शब्दों में कहा जाए तो CEO का काम होता है कि वह कंपनी के सभी काम का देखरेख करता रहता है साथ ही साथ कंपनी के डायरेक्टर द्वारा जारी नियम का पालन करे। 

कंपनी जितनी ज्यादा बड़ी होती है उतना ही ज्यादा CEO को काम होता है और उस पद पर पहुंचने के लिए CEO के पास उतनी ही ज्यादा योग्यता की जरूरत पड़ती है।

तो अब तक आपको सीईओ के बारे में काफी कुछ जानकारी मिल गया होगा जैसे कि  CEO का फुल फॉर्म क्या होता है, CEO क्या होता है और CEO का काम क्या होता है। चलिए अब हम आपको बताते हैं कि सीईओ बनने के लिए कौन-कौन सी योग्यता होनी चाहिए और कैसे एक इंसान किसी भी कंपनी का CEO बन सकता है।

CEO बनने के लिए योग्यता?

ceo kaise bane? इसको जानने से पहले आपको यह जान लेना चाहिए कि ceo kaise bane बनने के लिए कौन-कौन सी योग्यता चाहिए। अगर आपके पास यह योग्यता है तो आप बहुत ही आसानी से CEO बन सकते हैं और अगर यह योग्यता नहीं है तो भी आप CEO बन सकते हैं इसके बारे में हम आपको नीचे बताएंगे। 

  • CEO बनने के लिए आपको किसी भी सब्जेक्ट से 10+2 पास आउट होना चाहिए।
  • सीईओ बनने के लिए आपको अपने ग्रेजुएशन किसी भी सब्जेक्ट है पूरा कर लेना चाहिए। 
  • सीईओ बनने के लिए आपको ग्रेजुएशन के बाद MBA का कोर्स करना होगा और आप चाहे तो MBA का कोर्स ऑनलाइन भी कर सकते हैं या ऑफलाइन भी। लेकिन ज्यादातर ऑफलाइन ही करने की कोशिश करें।
  • MBA करने के बाद आपको बिजनेस के बारे में बहुत ज्यादा जानकारी मिल जाएगा क्योंकि एमबीए में बिजनेस के बारे में ही पढ़ाया जाता है।
  • एमबीए के बाद CEO बनने के लिए आपके पास कुछ और स्किल से भी होनी चाहिए जैसे कि आपको कंपनी को चलाने का स्किल होना चाहिए। कंपनी को कैसे चला जाता है और कैसे मेंटेन किया जाता है। 
  • आपका कम्युनिकेशन स्किल बेहतर होना चाहिए  क्योंकि बिजनेस में कोई भी डील करने या टीम को मेंटेन करने के लिए कम्युनिकेशन स्किल की बहुत ज्यादा जरूरत पड़ती है। 
  • आपको स्ट्रेस को मेंटेन करने का तरीका पता होना चाहिए। आप ज्यादा से ज्यादा स्ट्रेस में काम करने की योग्य हो। 
  • आपको टाइम मैनेजमेंट करने का तरीका पता हो। 
  • आप टीम को लीड कर सके यानी कि टीम को मेंटेन करने और लीड करने की योग्यता आपके पास हो। 
  • बुरे से बुरे कंडीशन में भी आपको धैर्य और समझ से फैसला लेने का स्किल होना चाहिए। यही स्केल सुंदर पिचाई को गूगल का CEO बनाने में मदद किया। 

अगर ऊपर बताएगा सभी योग्यता आपके अंदर है तो आप बहुत ही आसानी से किसी भी कंपनी के CEO बन सकते हैं लेकिन यह योग्यता आपके पास तभी आप आएगा जब आप किसी कंपनी में लंबे समय तक काम करेंगे। 

CEO kaise bane

चलिए अब हम CEO kaise bane आपको बताते हैं CEO बनने के लिए आपको कौन-कौन से कदम आपको कब कब लेने होंगे। तो यह कुछ इस प्रकार से है।

आपको सबसे पहले अपने 10+2 को पूरा करना होगा। अगर आप चाहे तो 10+2 भी में कॉमर्स से पढ़ाई कर ले ताकि आपको आने वाले समय में बिजनेस के बारे में जानकारी मिल सके। वहीं अगर आप किसी अन्य सब्जेक्ट से भी 12वीं करते हैं तो भी कोई दिक्कत नहीं होने वाली है। 

इसके बाद आपको किसी भी स्ट्रीम से अपने बैचलर की डिग्री को हासिल कर लेना है। अगर इसको भी आप कॉमर्स से ही करते हैं तो आपको फायदा मिलेगा लेकिन कोई और स्ट्रीम चल सकता है।
अब आप बैचलर की डिग्री पूरी कर चुके हैं तो अब आपको एमबीए करना होगा। 

एमबीए कोर्स मात्र 2 साल का होता है और इस कोर्स में बिजनेस के बारे में बहुत कुछ जानकारी दी जाती है। एमबीए का फुल फॉर्म ही होता है Master of Business Administration. 

अब आप एमबीए कर चुके हैं अब आपको रियल फील्ड में आना है यानी कि आपको रियल में बिजनेस करना है। आपने जो कुछ भी पढ़ा है उसको वास्तविक जीवन में अप्लाई करना है और इसके लिए आपको जिस भी कंपनी में सीईओ बनना है उस कंपनी में किसी भी पद के लिए आवेदन करना है। 

यह बात याद रखें कि कोई भी उम्मीदवार सीधे सीईओ का पद आसानी से हासिल नहीं कर सकता है। इसके लिए उसको कंपनी में पहले एक छोटे से पद से शुरुआत करनी होती है। 

अब आपको उस कंपनी में 4 से 5 साल काम करना होगा और आपको ऐसे काम करना होगा कि कंपनी में आपके जैसा कोई स्टाफ ना हो और आपको हर 1 साल प्रमोशन मिलता रहे। आपको कंपनी को  बुरे से बुरे कंडीशन में से निकालने की कोशिश करनी होगी और साथ ही साथ आपको अपने आपको एक महत्वपूर्ण स्टॉप भी दिखाना होता है क्योंकि आप कितना काम करते हैं यह मायने नहीं रखता है बल्कि आप कितना दिखा पाते हैं या ज्यादा मायने रखता है। 

अब आपके काम को देखते हुए कंपनी के डायरेक्टर अथवा मालिक आपको खुद ब खुद कंपनी का CEO बना देंगे। ऐसा ही हर एक कंपनी में होता है चाहे हमारे देश के सुंदर पिचाई, सत्या नडेला, Leena Nair, Indra Nooyi हो सभी ने ऐसे ही CEO का पद हासिल किया है। 

CEO kaise bane के लिए टिप्स 

अगर आपको ऊपर की जानकारी पढ़ने के बाद ऐसा लग रहा है कि सीईओ बनना इतना आसान नहीं है जितना अभी तक आपको लग रहा है तो ऐसी कोई बात नहीं है। चलिए आपको हम ceo kaise bane के लिए कुछ टिप्स बताते हैं जो आपको CEO बनने में बहुत ज्यादा मदद कर सकते हैं। 

अगर आपको जल्दी CEO बनना है तो आप छोटी कंपनी से शुरुआत करें यानी कि आप किसी छोटी कंपनी को ज्वाइन करें और आप उस कंपनी में अपने स्किल से बहुत जल्दी सीईओ बन सकते हैं। 

CEO बनने के लिए आपको अपने पूरे टैलेंट का इस्तेमाल करना चाहिए। आपके अंदर जो जो टैलेंट है आप उसका इस्तेमाल करें। 

 जल्दी CEO बनने के लिए आप रिस्क लेने से बिल्कुल भी ना डालें और आप ज्यादा से ज्यादा रिक्स ले।

अगर आपको बहुत ज्यादा तेजी से CEO बनना (teji se CEO kaise bane) है तो इसके लिए भी आपके पास एक उपाय है। आप अपनी खुद की कंपनी शुरू कर सकते हैं और आप अपनी खुद की कंपनी में तुरंत सीईओ का पद हासिल कर सकते हैं। लेकिन इसमें आपको सैलरी तभी मिलेगा जब आपकी कंपनी आगे बढ़ पाएगी। 

यह भी जान लीजिए: Business rules in Hindi

Ceo की salary कितनी होती है?

Ceo Ki Salary kitni hoti hai - ceo kaise bane
Ceo Ki Salary kitni hoti hai – ceo kaise bane

किसी भी नौकरी को करने से पहले हर एक व्यक्ति या जानना चाहता है कि उस नौकरी पर करने पर उसको कितना महीने का तनखा मिलेगा, चाहे नौकरी सरकारी हो या प्राइवेट। ठीक उसी तरह से सीईओ की नौकरी करने से पहले आपके मन में अगर यह सवाल आ रहा है कि ceo kaise bane के बाद CEO की सैलरी कितनी होती है तो चलिए हम आपको बता देते हैं। 

CEO की नौकरी इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितनी बड़ी कंपनी में काम करता है। अगर वह एक बड़ी कंपनी जैसे कि गूगल, माइक्रोसॉफ्ट, यूट्यूब जैसे कंपनी में काम करता है तो उसका सैलरी करोड़ों में होगा। वही कोई छोटी कंपनी में काम करता है तो उसका सैलरी 4000000 से लेकर के एक करोड़ भी हो सकता है। वहीं अगर इससे भी छोटी कंपनी में कोई CEO के पद पर है तो उसकी सैलरी 100000 से लेकर के 4000000 तक हो सकती है। 

आसान भाषा में यह समझ सकते हैं कि CEO की सैलरी उसकी कंपनी के रेवेन्यू पर निर्भर करता है कि वह कंपनी कितना कमा लेती है। एक बात बहुत से लोगों के मन में आने लगता है कि कंपनी जितना ज्यादा प्रॉफिट कमाएगी उतनी ज्यादा CEO की सैलरी होगी, तो यह बिल्कुल भी गलत है। आज के समय में बहुत से स्टार्टअप ऐसे होते हैं जो कि बिल्कुल भी प्रॉफिट नहीं कमाते हैं लेकिन उनके स्टाफ और CEO की सैलरी बहुत ज्यादा होती है और यह पैसा इन्वेस्टर के द्वारा उन्हें मिलता है। 

क्या CEO मालिक होता है?

किसी भी कंपनी का CEO उस कंपनी का मालिक भी हो सकता है और उस कंपनी का स्टाफ भी हो सकता है। देखिए मालिक वह होता है जिसके पास कंपनी का शेयर होता है और वैसे लोगों को कंपनी का डायरेक्टर कहा जाता है। दूसरे शब्दों में कहा जाए तो डायरेक्टर ही कंपनी के मालिक होते हैं। वहीं कुछ कंपनी में डायरेक्टर और CEO दोनों एक ही व्यक्ति होता है। तो जिसके कारण सीईओ उस कंपनी का मालिक भी होता है।

लेकिन कुछ कंपनी में ऐसा भी होता है कि डायरेक्टर यानी कि कंपनी का मालिक कोई और होता है और कंपनी का CEO कोई और होता है। तो आसान भाषा में आप यह समझ सकते हैं कि CEO कंपनी का एक पद है और इस पद पर बैठा हुआ इंसान कंपनी का मालिक भी हो सकता है, अगर उसके पास कंपनी का शेयर है तो और वह कंपनी का बस एक स्टाफ भी हो सकता है। 

यह भी जान लीजिए: successful businessman कैसे बने?

निष्कर्ष – ceo kaise bane

दोस्तों इस पोस्ट में हमने कंपनी के ceo kaise bane के बारे में बताया। हमने बताया कि  ceo kaise bane, CEO बनने की योग्यता क्या क्या होनी चाहिए, CEO बनने के लिए टिप्स, CEO की सैलरी कितनी होती है और ऐसे ही बहुत से सवालों का जवाब हमने इस पोस्ट के जरिए दिया है।

तो हम उम्मीद करते हैं कि यह ceo kaise bane से जुड़ी जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर आपको जानकारी पसंद आई है तो आप हमें कमेंट करके बता सकते हैं। 

यह भी जाने: Business ko bada kaise kare?

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top